51 साल की उम्र में मां बनीं महिला:
CRIME INDIA NEWS
JAN 25 -2024, 06:42 PM
भोपाल : अशोक नगर की रहने वाली कांता डिलीवरी के बाद काफी देर तक बेसुध थीं। जब उन्हें होश आया और बेटी को देखा तो उनके मुंह से निकला जानकी। 51 साल की कांता के लिए 22 जनवरी का दिन दोगुनी खुशी लेकर आया। शादी के 35 साल बाद उनके घर किलकारी गूंजी। दूसरा, इसी दिन अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा हुई।