यहां के चाय-पानी के खर्चे में छोटे शोज बन जाएंगे

CRIME INDIA NEWS

DEC 20 -2023, 04:16 PM

बिग बॉस के सेट पर तकरीबन 1000 क्रू मेंबर्स की मौजूदगी होती है। शो के प्रोडक्शन हेड सर्वेश ने कहा, ‘पूरे सीजन में टोटल 1000 क्रू मेंबर्स काम करते हैं। इसमें से 500 क्रू मेंबर्स सोमवार से गुरुवार के लिए होते हैं।

शुक्रवार और शनिवार को सलमान खान का एपिसोड होता है। उनको मैनेज करने के लिए 200 क्रू मेंबर्स एक्स्ट्रा लगते हैं। इसके अलावा लॉन्च और फिनाले वाले दिन के लिए 200 क्रू मेंबर्स और बुलाने पड़ते हैं।

इसके अलावा जियो सिनेमा पर बिग बॉस 24 घंटे स्ट्रीम होता है। 250 क्रू मेंबर्स इसके लिए हमेशा मौजूद रहते हैं। क्रू मेंबर्स के लिए 24 घंटे लाइव किचन होता है। जिसका जो मन, वो यहां आकर खा सकता है।’

Leave a Reply

Your email address will not be published.