बढ़ते तापमान से जानवर भी तनाव में:

CRIME INDIA NEWS

july 29, 2023, 12;05 PM

एक नई रिसर्च में खुलासा हुआ है कि क्लाइमेट चेंज का असर जानवरों पर भी हो रहा है। CABI रिव्यूज में पब्लिश हुई रिसर्च के लिए जानवरों की फिजिकल और मेंटल हेल्थ को स्टडी किया गया। उनके खान-पीने, वातावरण और व्यवहार को भी स्टडी किया गया।

स्टडी में पाया गया कि गर्म तापमान या बढ़ते तापमान से जानवरों को स्ट्रेस हो रहा है। इस वजह से उनकी प्रोडक्टिविटी कम हो रही है। रिसर्च के मुताबिक, क्लाइमेट चेंज की वजह से गायों की दूध देने की क्षमता 35% कम हुई है।

वहीं, हद से ज्यादा गर्मी को हाथियों की मौत, कुत्तों के वजन बढ़ने की वजह भी माना गया। जलवायु परिवर्तन का असर देखने के लिए चमगादड़, जेब्रफिश, मेंढ़क, कोआला, अफ्रीकन हाथी, मुर्गों, पक्षियों और गायों पर रिसर्च हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published.