पुणे के रिहायशी इलाके में मिले तेंदुए के 3 शावक
[ad_1]
पुणे के ग्रामीण रिहायशी इलाके में गुरुवार सुबह तेंदुए के 3 शावक मिलने के बाद से लोग दहशत में हैं इसके बावजूद स्थानीय लोगों का कहना है कि मादा तेंदुआ कभी भी उनके गांव पर हमला कर सकती है। बरामद हुए शावकों की उम्र 5 से 6 दिन की बताई जा रही है। मावल वन विभाग की टीम फिलहाल इन्हें स्थानीय पशु चिकित्सालय में इलाज के लिए ले गई है। जानकारी के मुताबिक, घटना आंबेगाव के वालटी गांव की है। माना जा रहा है कि मादा बच्चों को जन्म देने के बाद उनके लिए खाने के इंतजाम करने गई थी। गुरुवार सुबह पंढरीनाथ नामदेव लोंढे नाम के किसान ने उसे देखा और पहले सरपंच फिर वन विभाग के अधिकारियों को इसकी जानकारी दी है। पंढरीनाथ अपने खेत में गन्ने की कटाई के लिए गए थे, इसी दाैरान उन्हें यह शावक एक साथ मिले।
[ad_2]
Source link