18 अगस्त तक सूर्य के नजदीक रहेगा शुक्र:

CRIME INDIA NEWS

Aug6, 2023, 11;30AM 

5 अगस्त को शुक्र ग्रह सिंह राशि में अस्त हो गया है। इसके बाद 18 अगस्त को उदय होगा। इस ग्रह के अस्त होने के दौरान शुभ काम नहीं किए जाते हैं। ज्योतिष के बृहत्संहिता ग्रंथ के अनुसार शुक्र के अस्त होने से मौसम में अचानक बदलाव हो सकता है।

इस दौरान देश में कई जगह अचानक बारिश होने की संभावना बन रही है। इस ग्रह के प्रभाव से कुछ लोगों को सेहत संबंधी परेशानी हो सकती है तो कुछ लोगों की सेहत में सुधार भी होगा। पुरानी परेशानियों से भी राहत मिलेगी।

पुरी के ज्योतिषाचार्य डॉ. गणेश मिश्र के मुताबिक किसी ग्रह का अस्त होना बहुत महत्वपूर्ण घटना है। हर साल कुछ दिनों के लिए आकाश में ग्रह दिखाई नहीं देते हैं क्योंकि वे सूर्य के बहुत करीब आ जाते हैं। इसे ग्रह का अस्त या लोप होना भी कहा जाता है।

डॉ. मिश्र का कहना है कि चंद्रमा की राशि में शुक्र के अस्त और वक्री होने से बाजार में खरीदारी बढ़ सकती है। लोग सुख-सुविधाओं और अपने लीविंग स्टैंडर्ड को सुधारने पर खर्चा करेंगे। हेल्थ चेकअप और बीमारियों के इलाज पर भी खर्चा बढ़ेगा।

शुक्र अस्त और उदय का समय
5 से 18 अगस्त तक सूर्य से शुक्र की दूरी 10 डिग्री से भी कम रहेगी। इसी स्थिति को शुक्र का अस्त होना कहा जाता है। अस्त होने पर इस ग्रह का असर कम हो जाएगा। इस साल ये 12 दिनों के लिए अस्त हो रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.