दो हिस्सों में बंट सकता है अफ्रीका:
CRIME INDIA NEWS
july26, 2023, 02;57 PM
कई रिपोर्ट्स में कहा गया है कि दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा महाद्वीप- अफ्रीका दो हिस्सों में बंटने वाला है और इसकी शुरुआत होने लगी है। ऐसा इसलिए कहा जा रहा है क्योंकि रेड सी से मोजाम्बिक के बीच पूर्वी अफ्रीकी दरार (East African Rift) फैलती जा रही है। ये दरार 3500 किलोमीटर लंबी है।
साइंटिस्ट काफी साल पहले अफ्रीका महाद्वीप के एक बड़े हिस्से के टूटने की भविष्यवाणी कर चुके हैं। अब सवाल ये उठता है कि क्या वाकई अफ्रीका महाद्वीप दो हिस्सों में टूट जाएगा? इसका जवाब जानने के लिए टेक्टोनिक प्लेट्स, धरती की बहारी सतह के बारे में जानना होगा।