1)भीलेवाड़ा में पति-पत्नी की जलकर हुई मौत।
2)3 साल के मासूम ने खोया अपने माँ बाप।
3) घटना स्थल पर पति पत्नी की मौत।

भंडारा:-भंडारा शहर के पास भीलेवाडा गांव में एक चौकादेनेवाला मामला सामने आया है। पति-पत्नी की जलकर दर्दनाक मौत हो गई है। प्राफ्त जानकारी के अनुसार भीलेवाडा निवासी महेंद्र सिंगाडे 38 वर्ष और मेघा सिंघाड़े 29 वर्ष का कुछ वर्ष पूर्व विवाह हुआ था,महेंद्र यह ग्रामपंचायत में कंप्यूटर ऑपरेटर के रूप में कार्यरत था। पर इतनी तन्खा में गृहस्थी नही चल पाने से महेंद्र ने कर्जा लिया था,जिसके बाद से रोज घर पर कर्जा मांगने के लिए लोग आने से पत्नी मेघा परेशान हो गई थी,साथ ही पति महेंद्र भी शराब पी कर घर आने लगा था,जिसके चलते रोज पति पत्नी में झगड़ा होते रहता था।
लेकिन शनिवार रात यह झगड़ा इतना बढ़ किया कि मेघा सिंगाड़े ने खुद पर मट्टी का तेल डालकर जला दिया,यह देखकर पति महेंद्र ने पत्नी मेघा को बचाने के प्रयास में महेंद्र भी आग की चपेट में आ गया। और दोनों पति पत्नी की जलकर दर्दनाक मौत हो गई। जिसमे मृतक मेघा यह 95% जल गई थी तो वही मृतक महेंद्र यह 65% जल गये थे।गनीमत की बात यह रही कि उनका 3 साल का मासूम बच्चा उस वक़्त बाहर खेल रहा था। पर इस तरह अपने माँ पिता को जलता देख उस मासूम पर क्या बीती होगी वो तो वही जानता है। इस घटना के बाद परिसर में सनसनी मच गई थी। इस घटना की जानकारी कारधा पुलिस को मिलते ही,कारधा पुलिस स्टेशन के पुलिस निरीक्षक राजेशकुमार थोरात ने अपने कर्मचारियों के साथ घटना स्थल पर पोहच शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला समान्य अस्पताल भेजा।
इस घटना की आगे की जांच पुलिस निरीक्षक राजेशकुमार थोरात के मार्गदर्शन में api मिसाले यह कर रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.