देखकर हैरान रह गए लोग:एक दुल्हन ने भारी-भरकम लहंगा और ज्वेलरी पहनकर किया पुश अप्स, सोशल मीडिया पर यूजर ने लिखा कि इस तरह का वर्कआउट करते हुए मैंने पहली बार किसी दुल्हन को देखा है

CRIME INDIA NEWS

AWAZ  BHANDARA

Aug 04, 2021, 04:48 PM

इन दिनों जिस दुल्हन का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, उसका नाम आना अरोड़ा है। वे एक पर्सनल कोच हैं। इस वीडियो में आना लाल रंग के लहंगे में दिख रही हैं। इस लहंगे पर हैवी कढ़ाई की हुई है। दुल्हन ने हैवी ब्राइडल मेकअप भी किया है और ब्राइडल ज्वेलरी पहनी है। आना ने अपने हाथों में खूब सारी लाल चूड़ियां पहन रखी हैं। कई महिलाएं जब इस तरह के आउटफिट में ठीक से चल भी नहीं पाती हैं, वहीं आना ने पुश अप्स करके लोगों को हैरान कर दिया। इस वीडियो से ये साबित होता है कि किस तरह एक महिला खुद को होने वाली असुविधा के बाद भी हर काम कर सकती है। आना के इस वीडियो को अब तक चार लाख 66 हजार से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है, वहीं 73 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।

सोशल मीडिया पर इस वीडियो को तरह-तरह के कमेंट्स मिले। एक यूजर ने लिखा – ‘वीडियो को देखकर लगता है कि दुल्हन फिटनेस के प्रति काफी गंभीर है’। वहीं दूसरे ने लिखा कि इस तरह का वर्कआउट करते हुए मैंने पहली बार किसी दुल्हन को देखा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.