शिकारीपाड़ा : दुमका जिला के शिकारीपाड़ा के प्रखंड सभागार में आज सेंटर मैनेजर प्रिया सिंह और शीतल कुमारी के द्वारा कार्यशाला का आयोजन कर मुख्यमंत्री सारथी योजना के तहत महिलाओं के बेहतर भविष्य के लिए सशक्त बनाने पर जोर दिया गया । यह योजना राज्य सरकार की पहल है जिसमें महिलाओं को स्किल ट्रेनिंग मुक्त दिया जा रहा है । कार्यशाला के दौरान प्रशिक्षण केंद्र का पता मेगा स्किल सेंटर श्री अमरा पाकुड़ रोड गोल चक्कर के समीप दुमका बताया गया । कार्यशाला के दौरान कोर्स की भी जानकारी दी गई जिसमें स्विंग मशीन ऑपरेटर , ब्यूटीशियन , फैशन डिजाइनर , कंप्यूटर ट्रेनिंग, स्पोकन इंग्लिश और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट बताई गई । जिसके लिए न्यूनतम योग्यता आठवीं पास बताई गई । वही कार्यशाला के दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी शिकारीपाड़ा एवं महिला मुखिया मास्टर ट्रेनर आशा हेंब्रम को सम्मानित किया गया । कार्यशाला के दौरान प्रखंड क्षेत्र के सभी मुखिया सभी पंचायत सचिव सभी जलसहिया और प्रखंड कर्मी उपस्थित रहे।
✍️ रिपोर्ट: दीपक कुमार
📍 स्थान: शिकारीपाड़ा
