अजीत सिंह भाटी बने संतोषनगर के कार्यवाहक सरपंच

सर्व सहमति से निर्णय 
पूर्व सरपंच के निधन पर पद था रिक्त

बज्जू @ पत्रिका. ग्राम पंचायत संतोषनगर के उप सरपंच अजीत सिंह भाटी को सर्व सहमति से सरपंच बनाया गया। पिछले दिनों पूर्व सरपंच वेणीदान के निधन पर पद रिक्त हो गया था। इस पर गुरुवार  को   ग्रामीणों 
 में पाक्षिक बैठक का आयोजन हुआ।

बैठक में बज्जू उपखंड के विकाश अधिकारी त्रिभुवन सिंह सहायक विकाश अधिकारी किशनाराम प्रजापत
संतोषनगर  ग्राम विकाश अधिकारी अश्विनी कुमार सहित  सभी वार्ड पंचों में सर्व सहमति से आगामी चुनाव होने तक अजीत सिंह भाटी  को कार्यवाहक सरपंच बनाया गया।
इस मौके पर कृपाल सिंह छेलू सिंह बजरंग सिंह सूर्यभान सिंह 
पर्वत सिंह दिलीप सिंह दुले सिंह  सुखदेव जाजड़ा मनोहर सिंह रतन सिंह  पप्पू सिंह ,जयपाल सिंह  नंदू चौधरी आदि ग्रामीण मौजूद रहे