दुमका | आशा हेंब्रम की रिपोर्ट | दुमका जिला के रानीश्वर प्रखंड के पथरा संकुल में आज दिनांक 17/03/2026 को जेंडर रिसोर्स सेंटर (GRC) का विधिवत उद्घाटन प्रखंड विकास पदाधिकारी राजेश कुमार सिन्हा और प्रमुख मारशिला मरांडी एवं प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी नदियानंद मंडल के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में जिला प्रबंधक सामाजिक विकास (DMSD) सारथी कुमारी, प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक (BPM) JSLPS कृपाल कुमार झा , चेतना विकाश संस्था से दिनेश हांसदा सहित JSLPS से जुड़ी दीदियाँ एवं संकुल के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
उद्घाटन के पश्चात सभी पदाधिकारियों ने उपस्थित दीदियों को जेंडर समानता, महिला सशक्तिकरण एवं कानूनी जागरूकता के विषय में महत्वपूर्ण जानकारी दी।
प्रखंड विकास पदाधिकारी ने अपने संबोधन में कहा कि जेंडर रिसोर्स सेंटर महिलाओं के लिए एक सशक्त मंच साबित होगा, जहाँ उन्हें अधिकारों की जानकारी, परामर्श और सहायता उपलब्ध होगी। उन्होंने दीदियों से अपील की कि वे इस केंद्र का अधिक से अधिक उपयोग करें और अन्य महिलाओं को भी इससे जोड़ें।
थाना प्रभारी प्रतिनिधि ने कहा कि महिलाओं की भागीदारी से ही समाज का संतुलित विकास संभव है। उन्होंने महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने और किसी भी समस्या की स्थिति में GRC से संपर्क करने के लिए प्रेरित किया।
जिला प्रबंधक सामाजिक विकास (DMSD) ने महिलाओं को जेंडर आधारित भेदभाव, घरेलू हिंसा और सामाजिक मुद्दों पर जागरूक करते हुए कहा कि GRC महिलाओं के लिए मार्गदर्शन और सहयोग का सुरक्षित केंद्र है।
प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक (BPM) JSLPS ने दीदियों को जीविका के विभिन्न कार्यक्रमों एवं आजीविका गतिविधियों से जुड़कर आर्थिक रूप से मजबूत बनने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में चारों संकुल से CC, IPRP एवं चारों संकुल से OB मेंबर तथा सभी दीदी शामिल हुए
कार्यक्रम के अंत में दीदियों ने जेंडर समानता और महिला सशक्तिकरण के प्रति जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया। यह जेंडर रिसोर्स सेंटर महिलाओं के लिए सहायता, परामर्श एवं मार्गदर्शन का महत्वपूर्ण केंद्र साबित होगा।