पुणे, श्रीरामपुर एवं शिरूर में नव पदस्थापित पुलिस अधिकारियों का क्राइम इंडिया न्यूज़ परिवार ने किया स्वागत

पुणे/श्रीरामपुर/शिरूर (महाराष्ट्र): पुणे शहर, श्रीरामपुर शहर एवं शिरूर शहर में नव स्थानांतरित होकर आए पुलिस अधिकारियों का क्राइम इंडिया न्यूज़ परिवार की ओर से गर्मजोशी के साथ स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर क्राइम इंडिया न्यूज़ के न्यूज़ कोऑर्डिनेटर प्रवीण बाबासाहेब कदम ने पुष्पगुच्छ भेंट कर अधिकारियों का सम्मान किया तथा उनके सफल एवं जनहितकारी कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं।

स्वागत समारोह के दौरान क्राइम इंडिया न्यूज़ परिवार की ओर से कहा गया कि पुलिस और मीडिया समाज के दो महत्वपूर्ण स्तंभ हैं, जो कानून व्यवस्था बनाए रखने एवं आम नागरिकों की समस्याओं को प्रशासन तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाते हैं।

इस अवसर पर नव पदस्थापित अधिकारियों को उनके नए दायित्व के लिए शुभकामनाएं देते हुए आशा व्यक्त की गई कि उनके नेतृत्व में संबंधित क्षेत्रों में कानून व्यवस्था और अधिक मजबूत होगी तथा आम नागरिकों को बेहतर पुलिस सेवाएं प्राप्त होंगी।

क्राइम इंडिया न्यूज़ परिवार ने सभी अधिकारियों के उज्ज्वल, सफल एवं जनसेवा से परिपूर्ण कार्यकाल की कामना की।