भागलपुर जिले के ईसीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पिरपैंती के रिफातपुर गांव में प्रेम-प्रसंग का मामला उस समय हिंसक हो गया, जब प्रेमिका से मिलने पहुंचे युवक को ग्रामीणों ने पकड़कर जमकर पिटाई कर दी।
जानकारी के अनुसार मोहम्मद मेहरबान का गांव की ही एक युवती से प्रेम संबंध था। दोनों अक्सर चोरी-छिपे मिला करते थे। बताया जा रहा है कि युवती घर से शौच जाने के बहाने खेत की ओर गई थी, जहां वह अपने प्रेमी से बातचीत कर रही थी।
इसी दौरान युवती की बहन की नजर दोनों पर पड़ गई। उसने शोर मचाया जिसके बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। गुस्साए लोगों ने युवक को पकड़ लिया और उसकी पिटाई शुरू कर दी।
घटना की सूचना मिलते ही ईसीपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रित किया। पुलिस युवक और युवती दोनों को पूछताछ के लिए थाना ले गई है। फिलहाल मामले की जांच जारी है।
📌 Key Points
-
प्रेमिका से मिलने पहुंचे युवक की पिटाई
-
ग्रामीणों ने मौके पर पकड़ लिया
-
पुलिस ने युवक-युवती को हिरासत में लिया
-
ईसीपुर थाना पुलिस जांच में जुटी
📍 स्थान: रिफातपुर गांव, पिरपैंती, भागलपुर
🖊️ रिपोर्ट: मोहम्मद शमशेर | भागलपुर, बिहार