जामा पुलिस ने बैटरी चोर गिरोह का किया पर्दाफाश, तीन आरोपी गिरफ्तार

जामा (दुमका) | जामा थाना पुलिस को रविवार को बड़ी सफलता मिली, जब उसने एक बैटरी चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर सोमवार को जेल भेज दिया।

पुलिस के अनुसार, ग्राम पीपरा (बारापलासी) में हुई चोरी की घटना के संबंध में जामा थाना कांड संख्या 11/2026, दिनांक 15.02.2026 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।


🔍 जांच में हुआ खुलासा
अनुसंधान के दौरान गुप्त सूचना के आधार पर चंदन माँझी (ग्राम पीपरा) की गतिविधियां संदिग्ध पाई गईं। पूछताछ में उसने चोरी में अपनी संलिप्तता स्वीकार की और अपने दो साथियों—

  • छोटू राय (पीपरा)

  • अमित कुमार (बैसा)

के नाम बताए। दोनों आरोपियों ने भी पूछताछ में अपराध स्वीकार किया।


🏪 पुराने मामले का भी खुलासा
तीनों आरोपियों ने 11 दिसंबर 2025 को बैसा चौक स्थित मोबाइल दुकान में हुई चोरी (कांड संख्या 77/2025) में भी अपनी संलिप्तता कबूल की।


🔧 बरामद सामान
अपराधियों की निशानदेही पर पुलिस ने बरामद किया:

  • बड़ा बैटरी – 6 पीस

  • छोटा बैटरी – 1 पीस

  • इन्वर्टर – 5 पीस

  • समरसेबल पंप – 2 पीस

  • कूलर – 1 पीस

  • प्रिंटर मशीन – 1 पीस

  • सीलिंग पंखा – 3 पीस


👮 पुलिस कार्रवाई जारी
तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले में आगे की विधि-सम्मत कार्रवाई जारी है।
छापेमारी दल में थाना प्रभारी अजीत कुमार सहित पुलिस टीम के कई अधिकारी और जवान शामिल थे।


✍️ रिपोर्ट: दीपक कुमार
📍 स्थान: जामा (दुमका)