हंसडीहा पंचायत में समन्वय समिति की बैठक, कई कर्मियों की अनुपस्थिति पर नाराजगी

हंसडीहा (दुमका): पंचायत सचिवालय हंसडीहा में शनिवार को मुखिया आशा हेम्ब्रम की अध्यक्षता में समन्वय समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य राज्य सरकार की विकासात्मक एवं जनकल्याणकारी योजनाओं को बेहतर समन्वय के साथ लागू करना था।

मुखिया आशा हेम्ब्रम ने बैठक के दौरान सभी विभागों के उपस्थित कर्मियों को योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पंचायत स्तर पर सभी विभागों के बीच समन्वय बनाकर कार्य करना आवश्यक है, ताकि योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंच सके।


⚠️ कई कर्मियों की अनुपस्थिति पर उठे सवाल

बैठक में आठ में से 7 सेविका और पंचायत के रोजगार सेवक अनुपस्थित पाए गए। इसके अलावा—

  • उच्च विद्यालय हंसडीहा के प्रधानाध्यापक

  • उर्दू विद्यालय के प्रधानाध्यापक

  • पंचायत के VLE

  • ऊर्जा मित्र

  • कृषक मित्र

भी बैठक में अनुपस्थित रहे, जिस पर नाराजगी व्यक्त की गई।


📢 स्पष्टीकरण मांगा गया

मुखिया आशा हेम्ब्रम ने बताया कि बैठक से अनुपस्थित सभी कर्मियों की जानकारी वरीय पदाधिकारियों को दे दी गई है और संबंधित कर्मियों से स्पष्टीकरण मांगा गया है


👥 बैठक में ये रहे उपस्थित

बैठक में—

  • सेविका पुष्पा कुमारी

  • एएनएम प्रेमा कुमारी

  • JSLPS प्रतिनिधि

  • सोशल मोबिलाइजर राजेश कुमार

  • विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाध्यापक

  • पंचायत सचिव, जलसहिया एवं वार्ड सदस्य

उपस्थित रहे।


✍️ रिपोर्ट: दीपक कुमार
📍 स्थान: हंसडीहा (दुमका)