दुमका : नगरपालिका आम निर्वाचन 2026 के तहत 27 फरवरी को होने वाली मतगणना कार्य को सफलतापूर्वक एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से कन्वेंशन सेंटर, दुमका में मतगणना कर्मियों को प्रशिक्षण प्रदान किया गया।
प्रशिक्षण के दौरान प्रतिनियुक्त काउंटिंग सुपरवाइजर एवं काउंटिंग असिस्टेंट को विस्तृत जानकारी दी गई। प्रशिक्षकों द्वारा मतगणना कक्ष की व्यवस्था, टेबलवार दायित्व, बैलेट बंडल की सील जांच की प्रक्रिया, प्रत्येक राउंड के मतों की घोषणा, अभ्यर्थियों के अधिकृत एजेंटों की उपस्थिति सुनिश्चित करने तथा अंतिम परिणाम तैयार करने की संपूर्ण प्रक्रिया पर विस्तार से मार्गदर्शन दिया गया।
प्रशिक्षण कोषांग के पदाधिकारियों ने निर्देश दिया कि सभी कर्मी निर्धारित समय पर उपस्थित होकर अपने-अपने दायित्वों का गंभीरतापूर्वक निर्वहन करें, ताकि मतगणना कार्य शांतिपूर्ण, पारदर्शी एवं निष्पक्ष वातावरण में संपन्न कराया जा सके।
मौके पर प्रशिक्षण कोषांग के सहायक नोडल पदाधिकारी, ईडीएम दुमका सहित अन्य उपस्थित थे।
✍️ रिपोर्ट: आशा हेम्ब्रम
📍 स्थान: दुमका
