दुबई से बेंगलुरु के लिए एमिरेट्स की फ्लाइट रवाना, 2 मार्च से सीमित उड़ानें फिर शुरू

📍 दुबई / बेंगलुरु | 2 मार्च : दुबई से भारत के बेंगलुरु के लिए एमिरेट्स एयरलाइंस की एक फ्लाइट आज रात दुबई एयरपोर्ट से रवाना हुई। इससे पहले एयरपोर्ट संचालन में व्यवधान की खबरें सामने आई थीं।
दुबई एयरपोर्ट्स प्रशासन ने पुष्टि की है कि 2 मार्च की शाम से कुछ उड़ानों का संचालन दोबारा शुरू किया जाएगा।


✈️ किन एयरपोर्ट से उड़ानें शुरू?
दुबई एयरपोर्ट्स के अनुसार:

  • Dubai International Airport (DXB)

  • Dubai World Central – Al Maktoum International (DWC)

से चुनिंदा फ्लाइट्स को ऑपरेट करने की अनुमति दी गई है।



⚠️ यात्रियों के लिए अहम सलाह
एयरपोर्ट प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि:

  • जब तक एयरलाइन की ओर से सीधे कन्फर्म डिपार्चर टाइम की सूचना न मिले

  • तब तक DXB या DWC एयरपोर्ट न पहुंचे

यह कदम भीड़ और अव्यवस्था से बचने के लिए उठाया गया है।



📌 क्या है स्थिति?

  • कुछ समय के लिए उड़ान संचालन प्रभावित हुआ था

  • अब चरणबद्ध तरीके से उड़ानों की बहाली की जा रही है

  • यात्रियों को अपनी एयरलाइन से लगातार संपर्क में रहने की सलाह