नई दिल्ली | Crime India News: दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) ने सुरक्षा कारणों से राजधानी के 16 मेट्रो स्टेशनों को अगले आदेश तक बंद रखने की घोषणा की है। यह जानकारी DMRC ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट के माध्यम से साझा की।
DMRC के अनुसार, बंद किए गए स्टेशनों में लोक कल्याण मार्ग, राजीव चौक, पटेल चौक, रामकृष्ण आश्रम मार्ग, बाराखंबा रोड, सुप्रीम कोर्ट, सेवा तीर्थ, जनपथ, मंडी हाउस, केंद्रीय सचिवालय, ITO, दिल्ली गेट, इंद्रप्रस्थ, खान मार्केट, जोर बाग और शिवाजी स्टेडियम शामिल हैं।
हालांकि, यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए राजीव चौक, मंडी हाउस और केंद्रीय सचिवालय पर इंटरचेंज सुविधा उपलब्ध रहेगी। DMRC ने यात्रियों से यात्रा शुरू करने से पहले आधिकारिक अपडेट देखने और वैकल्पिक मार्ग अपनाने की अपील की है।
बताया जा रहा है कि राजधानी में जारी सुरक्षा व्यवस्था और प्रदर्शन को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। स्टेशन कब तक बंद रहेंगे, इसे लेकर DMRC ने कहा है कि वे "अगले आदेश तक" बंद रहेंगे।