नई दिल्ली | क्राइम इंडिया न्यूज़ | दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी (DPCC) कार्यालय में आयोजित दावत-ए-इफ्तार कार्यक्रम के दौरान दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव को Crime India News के मैनेजिंग एडिटर रेहमत खान द्वारा मोमेंटो भेंट कर सम्मानित किया गया।
इस मौके पर कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम में आपसी भाईचारे, सामाजिक एकता और राजनीतिक मुद्दों पर चर्चा हुई।
कार्यक्रम में हाजी मोहम्मद फहीम, जो अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) ओबीसी विभाग के राष्ट्रीय संयोजक तथा AICC अल्पसंख्यक विभाग के राष्ट्रीय संयोजक हैं, वे भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम समाज में सौहार्द और एकजुटता को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
देवेंद्र यादव ने सम्मान के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मीडिया और सामाजिक संगठनों का सहयोग लोकतांत्रिक व्यवस्था को सशक्त बनाता है। कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों ने देश में शांति और सद्भाव बनाए रखने का संदेश दिया।