दिल्ली | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली में देश की पहली Ring Metro का उद्घाटन किया। इस परियोजना के तहत दिल्ली मेट्रो के दो नए कॉरिडोर शुरू किए गए, जिससे राजधानी की मेट्रो नेटवर्क और मजबूत हो गया है।
यह नई सुविधा दिल्ली के कई इलाकों को बेहतर कनेक्टिविटी देगी और यात्रियों के लिए सफर पहले से अधिक आसान और तेज़ हो जाएगा।
📍 Pink Line से बना भारत का पहला Ring Metro
दिल्ली मेट्रो की Pink Line पर Majlis Park – Maujpur-Babarpur कॉरिडोर (लगभग 12.3 किमी) के शुरू होने से यह लाइन अब लगभग 71.56 किमी लंबी हो गई है। इसी के साथ यह भारत का पहला पूर्ण Ring Metro नेटवर्क बन गया है, जो शहर के कई हिस्सों को एक गोलाकार रूट में जोड़ता है।
इस नए सेक्शन में कई एलिवेटेड स्टेशन बनाए गए हैं और यमुना नदी पर एक नया मेट्रो ब्रिज भी तैयार किया गया है।
मुख्य स्टेशन:
Majlis Park, Burari, Jharoda Majra, Jagatpur-Wazirabad, Soorghat, Nanaksar-Sonia Vihar, Khajuri Khas, Bhajanpura, Yamuna Vihar और Maujpur-Babarpur.
🚇 Magenta Line का भी हुआ विस्तार
इसके साथ ही Deepali Chowk – Majlis Park कॉरिडोर (लगभग 9.9 किमी) भी शुरू किया गया है, जो Magenta Line का हिस्सा है। इससे उत्तर और पश्चिम दिल्ली के कई इलाकों को सीधी मेट्रो कनेक्टिविटी मिली है।
🏗️ आगे भी बनेगी नई मेट्रो लाइनें
सरकार ने दिल्ली मेट्रो के विस्तार के लिए तीन नए कॉरिडोर की आधारशिला भी रखी है। इन परियोजनाओं का उद्देश्य राजधानी में ट्रैफिक कम करना, प्रदूषण घटाना और सार्वजनिक परिवहन को और बेहतर बनाना है।
✅ फायदा क्या होगा?
-
दिल्ली के कई इलाकों में सीधी कनेक्टिविटी
-
यात्रा का समय कम
-
ट्रैफिक और प्रदूषण में कमी
-
मेट्रो नेटवर्क और मजबूत