शहर के रेलवे स्टेशन के समीप रविवार को भीम आर्मी भारत एकता सह आजाद समाज पार्टी कांशीराम दुमका के संगठन विस्तार को लेकर जिलाध्यक्ष पवन कुमार रविदास के अध्यक्षता में एक अहम बैठक आयोजित की गई।
बैठक को संबोधित करते हुए आजाद समाज पार्टी के जिला अध्यक्ष पवन कुमार रविदास ने कहा कि पार्टी विस्तार को लेकर जिले के सभी प्रखंडों के ग्रामीण सुदूर इलाके के गांव समाज के अंतिम व्यक्ति तक जागरूकता फैलाना ही पार्टी का उद्देश्य है। जिसको लेकर जन जन तक पहुंच बनाने हेतु आवश्यक पहल करने पर विचार विमर्श किया गया। कार्यक्रम के दौरान भीम आर्मी भारत एकता मिशन दुमका जिलाध्यक्ष निरंजन दास ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि समाज को मुख्य धारा में लाने के लिए शिक्षा से जोड़ने, नशा से मुक्त करने हेतु जागरूकता अभियान चलाने का निर्णय लिया गया। उन्होंने शिक्षा पर जोर देने हेतु गांव गांव तक पहुंचकर अभियान चलाया चलाने का आह्वान किया।
बैठक के दौरान मुख्य रूप से आजाद समाज पार्टी के जिला सलाहकार कृष्णा दास, कार्यालय सचिव कृष्ण कुमार मल्लाह, भीम आर्मी जिला उपाध्यक्ष तुलसी मिर्धा, दिलीप कुमार दास, भीम आर्मी दुमका नगर अध्यक्ष प्रमोद कुमार,मुश्ताक आलम, सूरज कुमार, निशार अहमद किरानी दास, लालू दास, बिंदयाल दास, अनिल दास, मोहम्मद रईस अंसारी, कुंदन कुमार दास, सुनील कुमार दास, बिनोदी रविदास गुणाधर मण्डल सहित अन्य मौजूद थे।
✍️ रिपोर्ट: दीपक कुमार सिंह
स्थान: दुमका