12 लाख में हुई अर्जुन शर्मा की हत्या की साजिश, मां सहित तीन गिरफ्तार

देहरादून | 12 फरवरी 2026 : देहरादून के तिब्बती मार्केट के पास दिनदहाड़े गैस एजेंसी संचालक अर्जुन शर्मा की गोली मारकर हत्या के मामले का दून पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस मुठभेड़ में दो मुख्य आरोपी घायल हुए, जिनसे पूछताछ में पूरी साजिश सामने आई। 🚨

एसएसपी अजय सिंह के अनुसार, हत्या को अंजाम देने वाले दोनों सगे भाई हैं, जो मूल रूप से पौड़ी गढ़वाल के निवासी हैं और वर्तमान में चक्खुवाला क्षेत्र में रह रहे थे। जांच में सामने आया कि मृतक का अपनी मां बीना शर्मा, डॉ. अजय खन्ना और विनोद उनियाल के साथ संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा था। जीएमएस रोड की संपत्ति 14 करोड़ रुपये में तय हुई थी, जिसमें से 8 करोड़ रुपये दिए जा चुके थे, लेकिन अर्जुन द्वारा कोर्ट से स्टे लेने के कारण कब्जा नहीं मिल सका। ⚖️

इसी विवाद के चलते अर्जुन को रास्ते से हटाने की योजना बनाई गई और 12 लाख रुपये में शूटरों से सौदा तय हुआ, जिसमें 3 लाख एडवांस दिए गए। आरोपियों ने 11 फरवरी को तिब्बती मार्केट के पास गोली मारकर हत्या कर दी। 💰🔫

साजिश में शामिल मां बीना शर्मा, डॉ. अजय खन्ना और विनोद उनियाल को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।


✍️ रिपोर्ट: चंचल शर्मा
📍 स्थान: देहरादून