दिल्ली कांग्रेस नेता अंकित प्रधान को क्राइम इंडिया न्यूज़ टीम ने किया सम्मानित

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली के तिमारपुर विधानसभा क्षेत्र से जुड़े युवा कांग्रेस नेता अंकित प्रधान को क्राइम इंडिया न्यूज़ टीम द्वारा विशेष रूप से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उन्हें सामाजिक एवं राजनीतिक क्षेत्र में सक्रिय योगदान के लिए स्मृति-चिन्ह (मोमेंटो) प्रदान किया गया।

यह सम्मान कार्यक्रम दिल्ली में आयोजित एक विशेष मुलाकात के दौरान संपन्न हुआ, जिसमें कांग्रेस पार्टी के कई वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम में हाजी मोहम्मद फहीम, जो अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) के ओबीसी विभाग एवं अल्पसंख्यक विभाग के राष्ट्रीय संयोजक हैं, भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

क्राइम इंडिया न्यूज़ की ओर से मैनेजिंग एडिटर रहमत खान और मीडिया एसोसिएट एहतसामुद्दीन ने अंकित प्रधान को सम्मानित करते हुए उनके सामाजिक कार्यों और क्षेत्रीय विकास में भूमिका की सराहना की।
इस दौरान उपस्थित लोगों ने कहा कि युवा नेतृत्व के माध्यम से क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव और जनसेवा के नए आयाम स्थापित किए जा रहे हैं।

कार्यक्रम में स्थानीय कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया तथा अंकित प्रधान के उज्ज्वल राजनीतिक भविष्य की कामना की।