झारखंड के छात्रों ने CBSE पुनर्मूल्यांकन के बाद देशभर में हासिल की टॉप रैंक, बढ़े अंक तो बदली किस्मत

रांची/झारखंड। CBSE कक्षा 12 के पुनर्मूल्यांकन (Re-evaluation) के बाद झारखंड के छात्रों ने राष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन कर पूरे राज्य का नाम रोशन किया है। पुनर्मूल्यांकन के बाद रांची और बोकारो के छात्रों ने देशभर में टॉप रैंक हासिल की है।

रांची केदिल्ली पब्लिक स्कूल (DPS) धुर्वाकी छात्रा अवनि केजरीवालने पुनर्मूल्यांकन के बाद कॉमर्स स्ट्रीम में राष्ट्रीय स्तर पर शीर्ष स्थान हासिल किया। पहले अवनि को 95.2 प्रतिशत अंक मिले थे, लेकिन कॉपियों के पुनर्मूल्यांकन के बाद उनके अंक 24 बढ़ गए और उन्हें कुल500 में 500 अंकप्राप्त हुए। इसके साथ ही वह देश की कॉमर्स स्ट्रीम की राष्ट्रीय टॉपर बन गईं। 

वहीं,डीपीएस बोकारोके छात्रआदित्य मिश्राने भी पुनर्मूल्यांकन के बाद साइंस स्ट्रीम में99.60 प्रतिशत अंक प्राप्त कर राष्ट्रीय स्तर पर संयुक्त टॉपर का स्थान हासिल किया।

इस उपलब्धि ने यह साबित कर दिया है कि यदि छात्रों को अपने प्रदर्शन पर भरोसा हो, तो पुनर्मूल्यांकन का विकल्प उनके लिए बेहद महत्वपूर्ण साबित हो सकता है। CBSE ने भी स्पष्ट किया है कि पुनर्मूल्यांकन प्रक्रिया का उद्देश्य मूल्यांकन में हुई संभावित त्रुटियों को सुधारना और पारदर्शिता सुनिश्चित करना है।