रामगढ़ प्रखंड के कड़बिंधा में जिला परिषद दुमका द्वारा बहुउद्देशीय भवन निर्माण कार्य शिलान्यास

जामा विधायक डॉ लुईस मरांडी, जिप अध्यक्ष जॉयस बेसरा एवं जिप उपाध्यक्ष सुधीर कुमार मंडल ने संयुक्त रूप से किया शिलान्यास

ग्रामीण बुनियादी ढांचे के सशक्तीकरण से क्षेत्र का समग्र विकास सुनिश्चित होगा - डॉ लुईस मरांडी

जिला परिषद दुमका द्वारा गुरुवार को रामगढ़ प्रखंड के कड़बिंधा में जिला परिषद की भूमि पर बहुउद्देशीय भवन निर्माण कार्य का शिलान्यास समारोह पूर्वक किया गया। इस महत्वपूर्ण कार्य का शिलान्यास जामा विधायक डॉ लुईस मरांडी, जिला परिषद अध्यक्ष जॉयस बेसरा एवं जिला परिषद उपाध्यक्ष सुधीर कुमार मंडल ने संयुक्त रूप से किया।

इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों ने कहा कि लगभग 83 लाख की लागत से बहुउद्देशीय भवन के निर्माण से ग्रामीण क्षेत्रों में सामाजिक, सांस्कृतिक एवं प्रशासनिक गतिविधियों को मजबूती मिलेगी। यह भवन स्थानीय लोगों के लिए बैठक, प्रशिक्षण, कार्यक्रमों एवं विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में उपयोगी सिद्ध होगा।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने जिला परिषद द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों की सराहना की तथा कहा कि ग्रामीण बुनियादी ढांचे के सशक्तीकरण से क्षेत्र का समग्र विकास सुनिश्चित होगा। शिलान्यास कार्यक्रम में प्रखंड प्रमुख बाबुलाल मुर्मू, पूर्व झामुमो अध्यक्ष शिवलाल मराण्डी, छोटेलाल मंडल, सुशील मुर्मू, अशोक मंडल, रिंकु मंडल, महादेव मंडल, गिरधारी मंडल, नीरज मंडल, शिवजतन मरांडी, शनीचल मोहली संवेदक प्रेमचन्द्र मंडल, दशरथ मड़ैया शुसांती हाँसदा, लखन बबलू टुडू एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।


✍️ रिपोर्ट: आशा हेम्ब्रम 
स्थान: रामगढ़ (दुमका)